सरकारी नौकरी, ट्रैक्टर ट्राली स्वामी समेत पूर्ण रूप से अपात्र कैसे बन बैठे पीएम आवास के लिए पात्र.! पढिये यह रिपोर्ट
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 20 Sep, 2025
- 66
महराजगंज : सरकारी नौकरी के साथ - साथ ट्रैक्टर ट्राली स्वामी भी बने पात्र, पीएम आवास योजना के बने लाभार्थी.
UP Samachar Plus लगातार मिठौरा ब्लॉक के ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग में पीएम आवास योजना के वितरण में घनघोर अपात्रो को पात्र दर्शा कर लूट खसोट करने वाले भ्रष्ट महिला प्रधान व सहयोगी भ्रष्ट सचिव की लगातार पोल खोल रहा है. अब तक UP Samachar Plus ने प्राथमिकता से अपने विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से भ्रष्टाचार की एक- एक परत का पर्दाफाश किया है और यह पर्दाफाश सच्चे तथ्यों पर आधारित है.
UP Samachar Plus के हाथ अब वो कागज़ात लगे है जिनमे इन अपात्रों का काला चिट्ठा है.
भ्रष्ट महिला ग्रामप्रधान सुनीता देवी ने अपने सजातीय तत्कालीन सचिव पवन गुप्ता के साथ जातीय रिश्ता जोड़कर जमकर लूट खसोट किया है.
सूत्र बताते है कि इन लूटेरो ने अपात्रों से 20 - 20 हजार रुपये लेकर इन्हें पात्र बना दिया और पात्रों को ठेंगा दिखाया.
चारों तरफ़ से अपात्र व्यक्ति जो सरकारी वेतन ले रहा है वो पात्र बनकर पीएम आवास का लाभार्थी बना. उक्त सरकारी व्यक्ति का सम्मान करते हुए UP Samachar Plus उनका नाम नही उजागर कर रहा है किंतु उक्त व्यक्ति के SSB में तैनात होने की पुष्टि स्वयं गाँव के रोज़गार सेवक शैलेश कुमार ने की है जो लंबे समय से सरकार से सरकारी वेतन ले रहा है और पात्रों के हक पर भी डांका डाल बैठा है. जानकारों की माने तो उक्त भ्रष्टाचार की जाँच हुई तो सबसे पहले SSB जवान की नौकरी खतरे में पड़ सकती है इसके साथ ही प्राथमिकता से रिकवरी भी हो सकता है.
आगे सूत्र बताते है कि गाँव के ही लल्लन पुत्र रोगी जिनके घर पर ट्रैक्टर ट्राली समेत अपार धन व संपत्ति है और उक्त महोदय भी ग्रामप्रधान के सजातीय है, जातीय होने के कारण भ्रष्ट ग्रामप्रधान सुनीता देवी ने इनके पास अपार संपति होने के बावजूद पीएम आवास का लाभार्थी बना दिया.
वही सूत्र आगे बताते है कि पीएम आवास के लाभार्थी लल्लन पुत्र रोगी सरकारी आवास बनवाकर गांव के ही गल्ले व्यवसाई को मोटी रकम किराए के रूप में लेकर दे दिया है. यू कहे तो पीएम आवास को किराया पर देकर मोटा किराया वसूला जा रहा है.
इसके साथ ही अगली कड़ी में देखिए कैसे एक अपात्र ने पीएम आवास के धन से अपना दो मंजिला घर बनवा लिया.
ब्लॉक के विश्वसनीय सूत्र ने यह तक बताया की मिठौरा ब्लॉक में मुजहना बुजुर्ग सरकारी शौचालय वितरण मामले में ब्लैक लिस्टेड घोषित किया जा चुका है.
वही हमारे विश्वसनीय सूत्र ने आगे बताया की मुजहना बुजुर्ग के प्रधानी कार्यकाल में अब तक इस तरीके का भ्रष्टाचार किसी भी ग्रामप्रधान ने नही किया जो महिला प्रधान सुनीता देवी व इनके पति ने मिलकर किया है और ग्रामसभा में भ्रष्टाचार की एक नई लकीर खींची है.
वही शासन ने जहा महिलाओं को आगे करके गाँव की सरकार चलाने का दावा किया था वो सारे दावे मुजहना बुजुर्ग के महिला प्रधान सुनीता देवी के आगे दम तोड़ रहे है. उक्त महिला प्रधान ने अपने अब तक कार्यकाल में कठपुतली बनकर अथाह धन अर्जित किया और दोनों पति - पत्नी मिलकर ग्रामसभा में जमकर लूट खसोट मचा रहे है.
Part - 05

